समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से मामलों का करें जल्द निस्तारण: जिलाधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज आलोक प्रसाद आईएएस, उप जिलाधिकारी न्यायिक लालधर सिंह यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुएं फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों में एक ही प्रकरण के सम्बन्ध में बार-बार प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिये जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान करायें।डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करें। निस्तारण में अनावश्यक हीला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जायेगा। डीएम ने निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा निर्णित प्रकरणो में समय से पैमाइश सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सचेत किया कि ऐसे प्रकरणों में यदि किसी प्रकार के विलम्ब की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित को निलम्बित करने की कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने कहा कि अतिक्रमण से मुक्त कराये गये मार्गों, सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर दोबारा कब्ज़े की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाय।
उल्लेखनीय है कि तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 में 06, कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 203 में 16, नानपारा में 43 में 15, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 14 में 02, महसी में 24 में 03 तथा तहसील सदर में प्राप्त 15 प्रार्थना-पत्रों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश शर्मा, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, अधि.अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश उपाध्याय अन्य सम्बन्धित अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

14 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

14 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

18 hours ago