साधन सहकारी समिति ली0 हरैया-बरहज के कार्यालय पर धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के “साधन सहकारी समिति लि. हरैया बरहज” के कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने झंडा फहराया और राष्ट्र गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुरुआत किया । इस मौके पर अप्रणेश तिवारी लिपिक ने मुख्य अतिथि का माल्यापण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी देशवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हम सभी लोगों के लिए खास है क्यों कि आज के दिन ही संविधान को लागू किया गया था और हमारा भारत देश गणतंत्र हुआ था।जो आज 75 वर्ष पुरे हो गए।

साधन सहकारी समिति लि. हरैया-बरहज पर झंडारोहण करते-राधेश्याम जायसवाल एवम अप्रणेश तिवारी

सबसे पहले मैं उन देश के महान नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अपने जीवन इस देश के लिए बलिदान कर दिया ताकि हम एक आजाद संप्रभुत्व व लोकतांत्रिक राष्ट्र में रह सके।इन लोगों ने देश के आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इसके अलावा मैं जवान सैनिकों को भी नमन करता हूं जो सीमाओं पर परिवार से दूर रह कर मुश्किल परिस्थितियों में हिन्दुस्तान की सुरक्षा में डटे हुए हैं जिनकी बहादुरी और सतर्कता के बल पर आज हम अपने आपको इस देश मे सुरक्षति महसूस करते है। साथ आप सभी को यह बताना चाहता हु की हम उन प्रभावशाली उपलब्धियों को प्राप्त नहीं कर सकते थे जो हमने आजादी के बाद हासिल कर ली है साथ ही अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि समिति पर कभी भी खाद और बीज की कमी नहीं होती है और भविष्य में कमी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ( पूर्व सचिव), अप्रणेश तिवारी ( लिपिक) ,गंगाधर मिश्र, भागीरथी मल्ल, दुर्गेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रुदल प्रसाद प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, कौशल प्रसाद, प्रवीण कुमार शर्मा,व्यास मिश्र, खुशी प्रसाद,रामपुकार साहनी एवं राजनरायन सिंह आदि लोग मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

3 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

4 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

4 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

4 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

4 hours ago