वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह आइडियल पत्रकार संगठन के बने राष्ट्रीय संरक्षक

नवी मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया है l यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने आवास पर पत्रकारों को दी l संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि राकेश सिंह के संगठन में राष्ट्रीय संरक्षक के पद पर मनोनीत होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी तथा उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में पत्रकारों के लिए, बहुत कुछ प्राप्त करने में सफलता भी प्राप्त होगी l आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर मोहन धनराज, मकसूद अहमद आजमी, डॉ अरुण भारद्वाज, विनय श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर मिश्रा तथा पंत जी ने आइडियल पत्रकार संगठन मार्गदर्शक मंडल में राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में राकेश सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मार्गदर्शन मंडल के विस्तार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा मनोनीत किए गए राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

13 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

21 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago