सी.बी. एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

7। जनपद के भानपुर क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा गांव स्थित सी.बी. एकेडमी विद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को संविधान और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है, जो नागरिकों की आवाज और अधिकारों का सुरक्षा कवच है। इसी मजबूत नींव पर भारतीय गणतंत्र खड़ा है।
उन्होंने आगे कहा कि समानता और सौहार्द से ही गणतंत्र सशक्त होगा। संविधान की रक्षा करना ही भारतीय गणतंत्र की रक्षा है और यही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा, अध्यापक शिवकरण चौधरी, भुइधर चौधरी, अजय कुमार यादव, सोभा, रीमा, निरुपमा सहित अन्य अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

9 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

9 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

9 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

9 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

9 hours ago