गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)
जनपद में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर अंसारी मार्ग,देवरिया के परिसर में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर डॉ सुब्रमण्यम गौण एवं रामबरन विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्र ने अतिथियों का परिचय ज्ञापित किए एवं उनका स्वागत किये।
इसके पश्चात विद्यालय के भैया बहन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,जो अत्यंत प्रशंसनीय था। मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचनों के रूप में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विस्तार में प्रकाश डाला तथा संस्था अध्यक्ष ने 26 जनवरी क्यों मनाया जाता है इसकी व्याख्या की।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्र ने आगंतुकों,अतिथियों व अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सरस्वती पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तदुपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति जयेश कुमार बरनवाल, राजेश गोयल, विजय वर्मा,कपिल देव, रघुवीर,लालजी, राजेंद्र, माधुरी,तृषा,रानी,खुशबू,कमलेश आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

8 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

8 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

9 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

9 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago