संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने 62-संत कबीर नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सम्पन्न कराने हेतु ईवीएम/वीवीपैट के मशीनों का कमीशनिंग हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर में दिनांक 15 मई से 25 मई तक कराया जाना है।
उक्त कार्य बीईएल कम्पनी के इंजीनियर द्वारा किया जायेगा। ईवीएम के कमीशनिंग के समय प्रत्याशी या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है, एवं दिनांक 13 मई 2024 को समय 11 बजे से ईवीएम मशीनों का स्थानांतरण वेयर हाउस कलेक्ट्रेट कैम्पस से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद, संत कबीर नगर में ईवीएम, सीयू एवं वीयू तथा वीवी पैट का कन्डीडेट सेटिंग, सीलिंग किया जाना है।
उक्त के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों को सूचित किया है कि स्वयं या अपने किसी प्रतिनिधि को दिनांक 13 मई 2024 को समय 11:00 बजे ईवीएम वेयर हाउस में उपस्थित होकर मशीनों को निकलावने तथा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर से सम्पर्क स्थापित कर परिचय पत्र बनवाने का कष्ट करें, जिससे उक्त कार्य में कोई असुविधा न हो।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…