मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक अक्टूबर से शुरू हुआ यह प्रदेशव्यापी अभियान 10 नवंबर तक जारी रहेगा। विभाग के अनुसार, जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 2195 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से अब तक 2183 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष सड़कों को भी दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
जल निगम ग्रामीण ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनके गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जल समाधान ऐप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी समस्या की जानकारी दी जा सकती है।
जलसारथी ऐप पर फोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा
सड़क पुनर्स्थापना अभियान के तहत जलसारथी ऐप पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो और वीडियो अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे संबंधित अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने और उसके समाधान के लिए कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता रामेश्वर दयाल ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में अब भी कोई सड़क टूटी हुई है और उसकी मरम्मत नहीं हुई है, तो विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते सड़क दुरुस्त कराई जा सके।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की…
AI निर्मित बिहार MLC चुनाव में पटना से छपरा तक बवाल! बांकीपुर में CCTV और…
इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…
एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…
इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…
यूपी MLC चुनाव में मतगणना के बीच हड़कंप! कहीं बिना सील की मतपेटी, कहीं 52…