महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देवरही मंदिर में 24 घंटे का रामायण पाठ शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर के देवरही मंदिर में 24 घंटे के रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के दौरान विनोद कुमार त्रिपाठी की कलाकार टीम द्वारा रामायण पाठ किया जा रहा है, जबकि सुनील कुमार मिश्रा की टीम ने भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों को रामायण की पुस्तकें भी वितरित की गईं। आयोजन का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में निहित आदर्शों, जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को इन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों एवं उनकी रचनात्मक विरासत को स्मरण किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago