संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विगत रात्रि खलीलाबाद कस्बा व शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर बंजरिया रोड, मेहदावल बायपास और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा में ठहरे यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केयर टेकर से रजिस्टर की जांच कराते हुए निर्देश दिया कि रैन बसेरा में रहने वाले सभी प्रवासियों का विवरण सत्यापन के साथ अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।
रात्रि भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल भ्रमण कर जरूरतमंदों व यात्रियों को कंबल वितरित किए। इसके पश्चात बंजरिया रोड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया तथा मेहदावल बायपास पर जल रहे अलाव का जायजा लेते हुए वहां ठहरे यात्रियों से हाल-चाल जाना और ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाए जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि देर रात्रि खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति न रहे।
भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, ईओ खलीलाबाद अवधेश भारती एवं ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…