अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)1। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष मंहत नृत्य गोपाल दास महाराज ने प्रसिद्ध कवि और लेखक समीक्षक आचार्य भानुदत्त त्रिपाठी “मधुरेश” द्वारा भगवान श्रीराम पर रचित चालीसा जय रामलला का मणिराम दास छावनी में विमोचन किया। इस दौरान मीडिया समन्वयक शरद शर्मा संत जानकी दास, संत राजेंद्र दास, डाक्टर श्रेष आदि संत उपस्थित रहे। विमोचन के दौरान कृतकार आचार्य भानुदत्त त्रिपाठी अस्वस्थ होने के कारण स्वयं उपस्थित ना होकर विमोचन कार्यक्रम शरद शर्मा के द्वारा संपन्न कराया। मुख्य पृष्ठ सहित बीस पृष्ठों में रचित श्रीराम लला चालीसा बहुत आकर्षक है। जिसमें कृतकार ने सुंदर दोहा-
विश्वभरण,भव-भय-हरण रामलला भगवान।
शरणागत मैं हूं प्रभो,करो कृपा -रसदान।।
विमोचन करते हुए तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा यह श्रीराम लला चालीसा भक्तों में भक्ति का सचांर करेगा। रचनाकार ने इसे सहस और सरल शब्दों में पिरोकर सर्वजन्य बना दिया है। हम मंगल कामना करते हैं। यह प्रभु को समर्पित चालीसा जन-जन में प्रकाश पुंज की भांति स्थापित हो और समाज का कल्याण करे।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…