मरीज की मौत के बाद अस्पताल में बवाल जमकर तोड़फोड़

स्टाफ व जूनियर डॉक्टरों की पिटाई, पुलिस ने किसी तरह से स्थिति पर काबू पाया

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधारी स्थित शारदा हॉस्पिटल में शनिवार को सुबह बीमार युवक की मौत के बाद उसके साथियों व परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई और स्टाफ के साथ ही जूनियर डॉक्टरों की पिटाई की गई। अस्पताल में भगदड़ की स्थिति रही। सीनियर डॉक्टर और अन्य मरीज व उनके परिजन अस्पताल छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना के बाद पहुंची सिधारी थाना पुलिस से भी परिजन भिड़ गए। बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया गया। बताते चले कि आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के ऐलवल मोहल्ले का निवासी 26 वर्षीय अमित गोंड डेंगू के लक्षण के साथ इस अस्पताल में भर्ती था। ब्लड प्रेशर काफी लो चला गया था। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था, सीनियर डॉक्टर विजिट पर नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है, लेकिन आईसीयू संचालित हो रहा था। दूसरे अस्पताल के डॉक्टर यहां पर देखते हैं। हालत बिगड़ने पर सीनियर डॉक्टर नहीं आए। इससे मरीज की मौत हो गई। वहीं अस्पताल के प्रबंधक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि यहां पर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई है। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज की तरह अमित भी भर्ती था। उसकी स्थिति नाजुक थी। लगातार उसका उपचार किया जा रहा था, सीनियर डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर के लगातार संपर्क में थे। सुबह तक मरीज नॉर्मल था, सवा छ बजे के आसपास वह अपने पिता के साथ वॉशरूम भी गया था लेकिन इसके बाद उसकी सांस में काफी दिक्कत होने लगी। इसके बारे में उसके पिता को अवगत भी कराया गया था। लेकिन परिजन इसी मामले में भड़क गए। सीनियर डॉक्टर भी बाहर आ गए थे,लेकिन परिजनों का गुस्सा देखकर उनकी हिम्मत अंदर आने की नहीं हुई। इसके बाद मौके पर मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़ शुरू हो गई। आईसीयू में तोड़फोड़ हुई। ऑफिस में तोड़फोड़ हुई। पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई। काफी मसक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

16 minutes ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

28 minutes ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

39 minutes ago

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

9 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

15 hours ago