पिक-अप ने चार को कुचला, दो की मौके पर मौत दो घायल

भोर में मुख्य सड़क के किनारे टहलने से लोग भयभीत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की जिंदगी को बदल कर रख दिया। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल- कप्तानगंज मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात पिक-अप ने सड़क के किनारे टहल रहे चार लोगों को कुचल दिया और सुनसान का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त समाचार के अनुसार यह हादसा धरमौली गांव के निवासियों के साथ हुआ जो प्रतिदिन सुबह रोजाना की तरह से सुबह में टहलने के लिए निकलते थे। मृतकों में धरमौली निवासी ब्यासमुनि कन्नौजिया पुत्र रामा कन्नौजिया और मधुबन मौर्या पुत्र सुक्खू शामिल हैं। इनके साथ टहल रहे करुणाकान्त दुबे 50 वर्ष इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्यास मुनि, मधुबन मौर्या, और करुणाकांत दुबे रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। धरमौली से डुमरी की ओर पहुंचे ही थे कि तभी परतावल की तरफ से आ रहे अज्ञात पिक-अप वाहन ने अनियंत्रित होकर तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्यास मुनि कन्नौजिया पुत्र रामा कन्नौजिया 54 वर्ष और मधुबन मौर्य पुत्र सुक्खू मौर्य 55 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग हादसे से बेहद आहत हैं और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग कर रहे हैं। श्यामदेउरवा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पिक-अप वाहन और चालक की पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर यातायात नियंत्रण के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही सदर क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है दो की मौत हुई है जबकि एक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है जबकि एक को मामूली चोट लगी है।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago