विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा ने एस डी एम को ज्ञापन सौपा

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पूर्व सूचना के अनुसार विभिन्न समस्याओं को लेकर सभा हुई। जिसमें महंगाई, विद्युत, कटौती, सड़क आदि पर भी चर्चा हुई । इन समस्याओं को लेकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा उप जिला अधिकारी बरहज जनपद देवरिया को ज्ञापन सौंपा गया।मंगलवार 24 9 24 को भागलपुर चौराहे पर दिन के 2:00 बजे समाजवादी पार्टी ने किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर सभा की जिसमें महंगाई, विद्युत कटौती, सड़क आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मांग किया गया कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इसके लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बरहज स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में बरहज उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि, इन समस्याओं से तमाम क्षेत्र की जनता जूझ रही है।
सपा ने अपने पत्र में लिखा एन एच
722बी नवलपुर सिकंदरपुर सड़क निर्माण में जो जमीन किसानों का लिया जा रहा है। उसे जमीन का नया सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए।
भागलपुर पुल पर आए दिन लोग आत्महत्या कर रहे हैं, यह घटना आए दिन हो रही है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस लिए पुल के दोनों तरफ जाली लगाई जाए ताकि जनहित में लोगों की जान पुल से बचाया जाए।
भागलपुर पुल कोरोना काल के समय से ही क्षतिग्रस्त है बड़ी गाड़ियों का आवा जाही बंद है, जिससे आम लोगों को लागत से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। सभा में रामा यादव, सुनील कुमार पांडे, ध्यानचंद यादव, राजेश यादव, अरुण कुमार कुशवाहा प्रहलाद तिवारी, अजय सिंह, राजदेव यादव, प्रमोद यादव रामबदन भारतीय, दीनानाथ यादव नागेंद्र कुशवाहा, कल्पनाथ साहनी हीरा प्रसाद यादव, तूफानी, दीनानाथ, गौरी शंकर कुशवाहा, हरिश्चंद्र गौड ,चंद्रशेखर यादव, श्रीप्रकाश पांडे, वीरेंद्र पांडे, मनिंदर पांडे, कुबेर सिंह, देशराज यादव सपा नेता बरहज सुधाकर प्रसाद, अहमद अली, उमेश चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, रवि शंकर, चंदन कुमार, राज, रोशन यादव, राम नक्षत्र यादव, मीर हसन उमाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, विजय प्रताप यादव, जुगल किशोर यादव, सत्यम यादव, राकेश चौरसिया, शुभम, संजय यादव, धनंजय कुमार माली, राम छबीला यादव, महेंद्र यादव, जवाहर यादव, मैनेजर यादव, आनंद कुमार, राधेश्याम, रामा, नीरज देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

9 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

9 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

9 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

13 hours ago