पारले चीनी मिल द्वारा 458 वाहनों पर लगवायी गई रिफ्लेक्टर पट्टी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रीष्म ऋतु के दौरान कोहरे व धुंधलापन के कारण ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्यों से पारले बिस्कुट प्रा. लि. परसेण्डी चीनी मिल कैसरगंज द्वारा जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर चालू पेराई सत्र के दौरान गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले 10 ट्रकों व 410 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफलेक्टर पट्टी/रेडियम पेन्ट लागये जाने की कार्यवाही की गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में अवस्थित चीनी मिलों में गन्ना ढुलाई कार्य के लिए सम्बद्ध वाहनों तथा गन्ना कृषकों की ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर पट्टी तथा रेडियम पेन्ट लगवाये जाने के निर्देशों के अनुपालन में पारले चीनी मिल द्वारा 458 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गई है आनन्द कुमार शुक्ल ने बताया कि पारले चीनी मिल अधिकाधिक वाहनों पर रिफलेक्टर पट्टी तथा रेडियम पेन्ट लगाये जाने के उद्देश्य से पेराई सत्र 2023-24 हेतु 100 लीठर रेडियम पेन्ट एवं 10000 स्टीकर की आपूर्ति के आदेश दिये गये हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

4 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

5 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

5 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

5 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

5 hours ago