जनपद के विभिन्न ब्लाकों में 2 जनवरी तक लगेंगे भर्ती शिविर

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के समस्त ब्लाक लेवल पर एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड, के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है। उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी गंगा प्रसाद ने देते हुए बताया है कि, भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 167.5 सेमी0 और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी0 व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी। प्रशिक्षण के उपरांत लाल किला, ताजमहल, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी, शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेज 23 दिसम्बर को खन्दौली ब्लाक, 24 दिसम्बर को अकोला, 26 दिसम्बर को जगनेर, 27 दिसम्बर को जैतपुरकला, 28 दिसम्बर को बाह, 29 दिसम्बर को पिनाहट, 30 दिसम्बर को सैंया, 31 दिसम्बर को एत्मादपुर, 02 जनवरी 2023 को बिचपुरी ब्लाक में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी जनपद के किसी भी ब्लाक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

19 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

19 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

19 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

19 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

20 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

20 hours ago