विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अभ्यर्थियों का पुनः साक्षात्कार 10 नवम्बर को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग एस. सिद्दकी ने बताया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2025 को दर्जी, नाई एवं धोबी ट्रेड तथा 09 अक्टूबर 2025 को हलवाई, राजमिस्त्री, लोहार एवं बढ़ई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति के माध्यम से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, देवरिया में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के लिए पुनः साक्षात्कार का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो 10 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, देवरिया में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग नेबताया है कि ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले दर्जी, नाई, धोबी, हलवाई, राजमिस्त्री, लोहार एवं बढ़ई ट्रेड के अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों सहित निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

30 minutes ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

32 minutes ago

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक पहुंची डीएम, 30वीं बार रक्तदान करने वाले बंशबहादुर सिंह की सराहना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने…

43 minutes ago

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

6 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

7 hours ago