राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक पहुंची डीएम, 30वीं बार रक्तदान करने वाले बंशबहादुर सिंह की सराहना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके योगदान की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बंशबहादुर सिंह ने 30वीं बार और अभिषेक त्रिपाठी ने 24वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया है। जिलाधिकारी ने दोनों रक्तदाताओं सहित अन्य रक्तदाताओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक में रक्त के सुरक्षित भंडारण, रेफ्रिजरेशन सिस्टम, साफ-सफाई और उपलब्ध रक्त यूनिट्स की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक प्रभारी को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी ब्लड ग्रुप के पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रक्तदाताओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

5 minutes ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

1 hour ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

1 hour ago

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

7 hours ago