समाजवादी पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

समाजवादी पार्टी सिकंदरपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव और जिला उपाध्यक्ष डॉ. मदन राय के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। मांग पत्र में किसानों की तूफान से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने, जिले की सभी सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, खरीद दरौली पक्का मार्ग के निर्माण हेतु धनराशि मुहैया कराने तथा घाघरा नदी से दियारे क्षेत्र में हो रही कटान को रोकने की मांग की गई। इस अवसर पर विधानसभा सिकंदरपुर के विधायक मोहम्मद जियायुदिन रिज़वी अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। मांग पत्र सौंपने वालों में रामजी यादव डॉ. मदन राय, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, खुर्शीद आलम, चंद्रमा यादव, गुरुजलाल राजभर, छन्नू सिंह, विनोद राम, राजू यादव, संजय यादव, कन्हैया यादव, अतुलेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

28 minutes ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

30 minutes ago

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक पहुंची डीएम, 30वीं बार रक्तदान करने वाले बंशबहादुर सिंह की सराहना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी अनुज मलिक ने…

40 minutes ago

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

6 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

7 hours ago