बकायादार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए – सतीश साहू

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मालवीय आवास गृह पर किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा बकायादार किसानों की आरसी नहीं काटी जाए।
सोमवार को किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी )की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह पर संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा किसानो के प्रति प्रशासन लापरवाही कर रहा है ।
मिडडे मील में घोटाले हो रहे हैं, उपस्थित छात्र-छात्राओं से तीन गुनी उपस्थित दिखाई जाती है। इसकी जांच अति आवश्यक है। बे मौसम बरसात, ओलावृष्टि से किसानो की फसल चौपट हो गई। किसानों का बहुत नुकसान हुआ है किसान इस समय कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है, सरकार को चाहिए कि कर्जदार किसानों को कर्ज अदा करने हेतु समय सीमा बढ़ाई जाए। आरसी अभी नहीं काटी जाए। खराब पड़े सभी सरकारी नलकूपों को जल्द ठीक कराया जाए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि आवारा गौवंश के साथ जंगली सूअर व बंदरो से किसानों की खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इनकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
नगर अध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा कि जनपद भर में सभी कम्पनी की गैस एजेंसी के हॉकर होम डिलीवरी सिलेंडर पर सुविधा शुल्क के रूप में 10 से 40 रुपये तक वसूलते हैं इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
आसिम उमर ने कहा कि जनपद भर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनमानी हो रही है। पोषाहार का वितरण 3 से 4 माह में एक बार हो रहा है, डग्गामार वाहनों पर भी अंकुश लगाया जाए।
पंचायत स्थल पर जिलाधिकारी को संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार अहलकार सिंह को दिया।इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर सिंह यादव, सोनू यादव, असीम उमर, अजब सिंह, कृष्ण अवतार सिंह शाक्य, मो जफर, इस्तकार हुसैन, मुन्ने, रामेश्वर, रईस सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

13 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago