जीवन के लिए शुद्ध पेयजल नगर पंचायत का प्रयास-राजेश त्रिपाठी

नगर को सर्वसुविधा सम्पन्न बनना ही ध्येय-प्रीति उमर

बड़हलगंज/गोररखपुर (राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत बड़हलगंज की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा से वाटर एटीएम का शुभारम्भ चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर की मौजूदगी में किया।
सोमवार की सुबह नगर पंचायत के 15वें राज्यवित्त की धनराशि से करीब 10लाख की लागत से स्थापित आर.ओ. वाटर एटीएम का शुभारम्भ करते हुये विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि सबको शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिये नगर पंचायत का प्रयास प्रशंसनीय है, वाटर एटीएम की स्थापना से नगर की दलित बस्ती सहित बड़ी आबादी को शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो सकेगा।
चेयरमैन प्रीति उमर व प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि नगर पंचायत को सर्वसुविधा सम्पन्न बनाना ही उनका एकमात्र ध्येय है। जिसकी कड़ी में चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी के सहयोग 10 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यो का शुभारम्भ हो चुका है, जल्द ही विकास के मामले में नगर पंचायत बड़हलगंज एक स्वर्णिम इबारत लिखेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता स्वतंत्र सिंह, अखण्ड नारायण शाही, विनय तिवारी, गंगा सागर सिंह, अष्ठभुजा सिंह, दुर्गेश मिश्रा, श्रीनिवास सोनी, पवन यादव, उग्रसेन तिवारी, राजेश जायसवाल, दिनेश निगम सभासद राकेश राय, वीरेंद्र उर्फ बीरू गुप्ता, राजीव मिश्र, दीपक शर्मा, पवन पाण्डेय, ऋषि कुमार, अमलेश कुमार, उमेश यादव, विकास गौड़, हिमांशू गौड़ आदि मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

12 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

33 minutes ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

12 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

13 hours ago