बलिया( राष्ट्र की परम्परा) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा० ) अरुण कुमार राय बलिया ने बताया है कि समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि बकाया कर जमा करने हेतु नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त भी जिन वाहन स्वामियों द्वारा वाहन का बकाया कर जमा नहीं किया गया है उनके विरूद्ध जिलाधिकारी के माध्यम से 215 वाहनों का कर वसूली हेतु वसूली पत्र (आर०सी०) जारी कर दिया गया है एवं जिन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन का स्वस्थता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया गया है उनके विरूद्ध नोटिस प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।समस्त वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल बकाया कर जमा करते हुए वाहन का स्वस्थता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें, अन्यथा की स्थिति में वाहन का पंजियन निलम्बन की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी एवं दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से रू0 50/- प्रतिदिन के दर से विलम्ब शुल्क देय होगा ।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…