आरबीएसके कोपागंज टीम को मिली बड़ी सफलता, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे के दिल में छेद का निःशुल्क ऑपरेशन

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले की आर बी एस के टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत मिलने वाले बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए आर बी एस के कार्यक्रम वरदान साबित हो रहा है! जनपद के कोपागंज ब्लॉक की आर बी एस के टीम बी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा शैलजा कांत पांडेय के नेतृत्व में डा ऋतु रंजिता राय,इस्तियाक,शशि प्रभा की संयुक्त टीम ने आमिर 10 वर्ष पुत्र जमशेद अहमद, निवासी हुसैनाबाद, कोपागंज जनपद मऊ का जन्मजात हृदय रोग (दिल में छेद) को चिन्हित कर , डी ई आई सी अरविंद वर्मा एवं नोडल अधिकारी डा बी के यादव के सौजन्य से निःशुल्क ऑपरेशन आरबीएसके कार्यक्रम के माध्यम से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में हुआ।
जहां निशक्त मरीजों को दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए लाखों का खर्च सुन कर ही उम्मीद खो देते हैं वहीं आर बी एस के ऐसे मरीजों के लिए संजीवनी का काम कर रही है।ऑपरेशन के बाद परिजनों ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की बहुत सराहना की और आभार प्रकट किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

16 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

19 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

29 minutes ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

48 minutes ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

3 hours ago