संत के साथ ही महान समाज सुधारक थे रविदास : डॉ विवेक सिंह

पटेल बंजरिया में सपा कैंप कार्यालय पर मनाई गई जयंती

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)पथरदेवा विधासभा क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया बाजार चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बुधवार को महान संत,विचारक,समाज सुधारक रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।एवं विचारों को आत्मसात कर पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।बंजरिया कैंप कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी डॉ विवेक सिंह पटेल की अगुवाई में महान संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई। डॉ विवेक सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि रविदास केवल संत नहीं थे। वह महान विचारक,समाज सुधारक भी थे।उन्होंने समाज में जाति और धर्म के नाम पर व्याप्त बुराइयों पर कुठाराघात किया।जो जीवन पर्यंत समाज में समता समरसता स्थापित करने का प्रयास किया।वह कहते थे कि आप का मन साफ है तो पुण्य लाभ के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।सामाजिक कुरीतियों को उन्होंने अपने दोहे के माध्यम से लोगों के सामने रख कर दूर करने का प्रयास किया।मानवता को स्पष्ट संदेश दिया कि मानव जाति में पैदा हुए सभी व्यक्तियों का बराबर सम्मान करना चाहिए।कोई ऊंच – नीच नहीं है।इस दौरान चन्दन गौतम, चन्द्रभान गौतम,मिथिलेश गौतम,आशुतोष गौतम,सदानंद प्रसाद,अजय गौतम,मुकेश गौतम,रितिक गौतम,फेंकू प्रसाद,वीरेंद्र पटेल,हरिंदर पटेल,अबरार खान,वीरेंद्र यादव, कुशल,श्रीनाथ यादव रामपुर धौताल,हेमंत गौतम,मंजीत गौतम,अभिषेक गौतम,विवेक गौतम,आकाश पासवान आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

13 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

15 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

23 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

23 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

23 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

23 hours ago