Friday, March 20, 2026
Homeआजमगढ़राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रक्षाबंधनोत्सव आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रक्षाबंधनोत्सव आज

25 बस, 500 चार पहिया वाहन और 1000 दो पहिया वाहनों से पहुँचेगी मातृ शक्ति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला इकाई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन उत्सव का कार्यक्रम मुख्यालय के एक मैरेज आयोजित किया है।
ध्यातव्य है कि संघ ने रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व ही इसे उत्सव पूर्वक मनाने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। है। उत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए संघ के स्वयंसेवक जिला प्रचारक राजीव नयन के मार्गदर्शन में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। स्वयंसेवकों ने जिले भर से लोगों को आमंत्रित किया है। जिसके निमित्त आम जनमानस को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचनेे के लिए जगह-जगह पर बसें तथा चार पहिया वाहनों की व्यवस्था करने के साथ ही उसके प्रमुख भी तय कर दिए गए हैं,तथा जिनके पास मोटर साइकिल हैl उन्हें भी अपने-अपने खण्डो से टोली बना कर एक साथ ही निकलने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर बाद 3:00 बजे से होगा जिसकी व्यवस्था समय माता नगर ke के प्रमुख नगर कार्यवाह सौरभ जयसवाल को दी गई हैl मिली जानकारी के अनुसार उत्सव में मातृ शक्तियों का भी आह्वान किया गया है। जिसके लिए 25 बसे, 500 चार पहिया वाहन तथा 1000 मोटरसाइकिल की व्यवस्था स्वयंसेवकों ने अपने संसाधन व सम्पर्क से किया है।
बस्ती विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख नित्यानंद जी ने आम जनमानस का आह्वान करते हुए आग्रह किया है कि आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपने को गौरवांवित करते हुए राष्ट्र कार्य को गति प्रदान कर उत्सव को सफल बनाएँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments