संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समय माता नगर के विवेकानंद बस्ती में भव्य शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन कर विजयादशमी के पर्व पर शक्ति की अराधना की। कार्यक्रम हीरा लाल इंटर कॉलेज से शुरू होकर मेहदावल बाईपास और समय माता मंदिर होते हुए पुनः कॉलेज में समाप्त हुआ।
मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारका शुरजीत ने कहा कि संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत पर्वों का देश है और संघ के प्रमुख उत्सवों में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, रक्षा बंधन, गुरु पूर्णिमा, विजयादशमी, मकर संक्रांति और हिन्दू सम्राज्य दिनोत्सव शामिल हैं। संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन सन 1925 में हुई थी।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक धीरज जी, नित्यानंद जी, नगर प्रचारक देवराज, भास्कर मणि त्रिपाठी, जिला शारीरिक प्रमुख अनिल, गौरव निषाद, सहित सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवक और नगर एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य शस्त्र पूजन व पथ संचलन, शताब्दी वर्ष पर शक्ति का उत्सव
RELATED ARTICLES