राष्ट्रीय जनवादी पार्टी ने कहा कि चंद्रभान चौहान के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के तत्वधान में चंद्रभान चौहान हत्याकांड को लेकर मऊ कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए, मुख्यमंत्री को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर अमर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है, अपराध खत्म हो गया है लोग आत्म निर्भर होकर आज यहां से वहां जा रहे हैं किसी को चोरी छिनैती की डर नहीं है। मेरी गाड़ी लूट जाएगी, मेरी चैन छिन जाएगी, मेरी जेब कट जाएगी, मेरी हत्या हो जाएगी, इससे निडर हो गया है लेकिन जनपद मऊ में पढ़ना, गोदाम बाजार में एक गाड़ी के चक्के का पंचर बना कर, अपना जीवन यापन करता था। हत्यारों ने अपनी गाड़ी का पंचर बनवा कर जब चलने तो पैसा मांगने पर गोली मार कर उसकी सरेआम हत्या दी गई और हाथ में कट्टा लहराते हुए बाजार से चले गए। आज तक अपराधी पकड़ा नहीं गया है, जिसके नाम एफआईआर दर्ज हैं। अपराधी परिवार जनों को जान से मारने की धमकी देता है वह कहता है कि पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा और सरेआम घूम रहा है। जनपद का दूसरा कांड रानीपुर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव में एक 14 वर्षीय कोशिका नाम की लड़की को स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी जाती है, जिसके पिता जगधारी चौहान प्रशासन से दुष्कर्मी व हत्यारे को पकड़कर सजा देने की मांग कर रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

6 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

6 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

7 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

7 hours ago