Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्र सेविका समिति ने मनाया विजयादशमी

राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया विजयादशमी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वधान में विजय दशमी उत्साह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका पर वक्ताओं एवं राष्ट्रीय सेविका समिति का विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरी बहराइच में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि शहर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुगना वर्मा एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका सुनीता सिंह उपस्थित रही और कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ने मां सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया,मुख्य वक्ता ने वर्तमान समय में राष्ट्र सेविका समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विचार रखें और उन्होंने नारी शक्ति के विभिन्न रूपों की व्याख्या करते हुए बताया की वह नारी शक्ति ही थी जिस स्वरुप मां दुर्गा की उपासना करके भगवान श्री राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की विजय पताका लहराया था।
इस अवसर पर नगर बौद्धिक प्रमुख श्वेता, सह नगर संपर्क प्रमुख स्मिता ने कहा कि नारी एक हैं रुप अनेक है वहीं कार्यक्रम में सह नगर बौद्धिक प्रमुख गरिमा,नगर शारीरिक प्रमुख शिवानी,सहनगर कार्यवाहिका प्राची फखरपुर खंड की शारीरिक प्रमुख शीलू वर्मा,भारतीय जनता पार्टी की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनी श्रीवास्तव,मधु सिंह समेत राष्ट्र सेविका समिति की सैकड़ो बहने उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments