Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना रुपईडीहा पुलिस को वांछित अभियुक्त की गिराफ्तारी में सफलता मिली है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बाबागंज रेलवे क्रासिंग के पास से रुपईडीहा थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त मनीष उर्फ खजुरहवा पुत्र भगीरथ निवासी चिरैया थाना मल्हीपुर जिला श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 193/22 धारा 363, 366, 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करके अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ , उप निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments