रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगी रंजीता मिला निमन्त्रण

आरएसएस अवध प्रांत संपर्क प्रमुख ने सौंपा निमंत्रण पत्र

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले में निमंत्रण आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख वरिष्ठ प्रचारक गंगा सिंह ने सामाजिक चेतना एवं समरसता के लिए काम करने वाली नगर निवासिनी रंजीता वाल्मीकि एडवोकेट को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया है। वे 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में रविवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई,इस दौरान राम भक्तों ने घर-घर पहुंचकर अयोध्या में पूजित अक्षत सौंपकर 22 जनवरी को घरों व मंदिरों को रोशन कर उत्सव मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक डॉ.अवधेश,संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र,विभाग सेवा प्रमुख रणंजय सिंह,राष्ट्रीय सेवा समिति की विभाग कार्यवाहिका सुनीता मौजूद । नगर के सभी 26 बस्तियों में रविवार को अंतिम दिन छूटे हुए सभी परिवारों में अक्षत वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठन सहभागिता कर रहे हैं, नगर की आजाद बस्ती में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक धनंजय ने सह नगर कार्यवाह रामसकल एवं टोली के साथ किया अक्षत वितरण। दूसरी ओर न्याय पंचायत डीहा के परसौरा ग्राम पंचायत में जिला सेवा प्रमुख रमेश,खंड संघ चालक धनंजय,खंड कार्यवाह धर्मेंद्र,हेमा निगम,राम किशुन,मनीष,राकेश वर्मा,पंकज मिश्रा,धयानवर्धन समेत सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति तथा स्वयंसेवक बंधुओं ने पूजित अक्षत भेंट किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

37 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

2 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago