रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर नगर के रहिलापाली में स्थित वंदना एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में बच्चों ने निम्न मुद्दों पर जैसे ब्लड डोनेट, एसिड अटैक, इलेक्शन, स्टॉप डारी सिस्टम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छता अभियान पर रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं बच्चों ने रंगोली के माध्यम से अपनी कलाकारी दिखाई। इस दौरान अव्वल आए छात्र/छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा-बारह तथा कक्षा नौ को प्रथम, कक्षा-स्माल बैच द्वितीय को द्वितीय स्थान, कक्षा-ग्यारह को तृतीय, कक्षा-स्मॉल बैच प्रथम को चतुर्थ स्थान,कक्षा दस को पंचम स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का सुभारंभ क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा तथा प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिलाष चंद्र मिश्र तथा सचिदानंद प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से छात्र/छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए धनतेरस व दीपावली की शुभकामना दिया। इस दौरान सिकंदरपुर थाना अध्यक्ष योगेश यादव, सब इंस्पेक्टर ज्ञानचंद शुक्ल, जहीर आलम अंसारी, सहायक अध्यापक अमरनाथ यादव, समाजसेवी लल्लन शर्मा, सहायक अध्यापक पप्पू सर आदि मौजूद लोगो ने बच्चों को खूब सराहा तथा उनकी प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा बहुत शानदार प्रदर्शन किया।अंत में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।इस दौरान अध्यापक गण के रूप में सनोज कुमार गौतम,विनोद कुमार, प्रीति श्रीवास्तव, गुलशन आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

3 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

3 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

4 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

4 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

4 hours ago