चिटफंड कंपनी के 11 अधिकारियों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
ठगी और धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। बैरिया से करोड़ों रुपये ठगी कर फरार एक चिटफंड कंपनी के 11 अधिकारियों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बैरिया के तहसील मोड़ के पास किराए के एक भवन में सक्सेस भ्यूमल्टी सर्विसेज लिमिटेड व सक्सेस कैपिटल मार्केटिंग तथा संध्या कृषि मल्टी परपज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड वर्ष 2012 में शुरू हुई थी। कम्पनियों ने उसने यहां अभिकर्ताओं का जाल बिछा कर विभिन्न बचत योजनाओं (रेकरिंग डिपॉजिट, फिक्स डिपाजिट, मंथली इनकम स्कीम) में करोड़ों रुपया जमा कराया। अवधि पूरा होने पर भुगतान के समय रातो रात कंपनी गायब हो गई। इस संदर्भ में बीवी टोला के निवेशक छोटू लाल ने मृत्युंजय साहू पूर्वी मुक्ति नगर मेदिनापुर, स्नेह आशीष भट्टाचार्य भगवानपुर पश्चिमी मेदिनापुर, बाबुल मीडिया जासीबर पश्चिमी मेदिनापुर,श्रीमती उमा खान पत्नी मृत्युंजय साहू पचहारी मुक्ति नगर पूर्वी मेदिनापुर, अर्नव राय पूर्वी मेदिनीपुर, तन्मय पंडित पूर्वी मेदिनापुर, पीसी दास पूर्वी मेदिनापुर, शंखोवरण हजरा पूर्वी मेदिनापुर, शंकर घुनिया पूर्वी मेदिनापुर, संजीव शर्मा पूर्वी मेदिनापुर, कृष्णा नंदन गुप्ता पूर्वी मेदिनापुर पश्चिम बंगाल के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का बैरिया थाने मे मामला दर्ज कराया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांचोपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल जाएगी। यह सभी लोग उक्त फाइनेंस कंपनी के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे, जिन्होंने लुभावना झांसा देकर लोगों से पैसा हड़पे हैं। पुलिस ऐसे निवेशकों का भी बयान ले रही है, जिनके साथ उक्त कंपनी ने ठगी की है। गौरतलब है कि इस तरह की कई फाइनेंस कंपनियां बैरिया में संचालित हैं, जिनके मकड़जाल में यहां के सीधे साधे गरीब लोग फंसे है। उनके खिलाफ भी जांच और कार्रवाई की मांग जागरूक लोग करना शुरू कर दिये हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

2 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

2 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

3 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

3 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

3 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

4 hours ago