एक देश एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद का बयान भाजपा की मंशा को उजागर करता है- शाहनवाज़ आलम

लखनऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बयान कि
अगर देश में एक चुनाव होता है तो उस पार्टी को लाभ होगा जो केंद्र में सत्ता में है, मोदी सरकार की असली मंशा को सामने ला दिया है। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को मोदी सरकार ने देश में एक चुनाव कराने के लिए बनाई गयी कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। रामनाथ कोविंद ने कल रायबरेली में मीडिया से यह बात कही थी।
कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पूरे देश में एक ही साथ केंद्र और राज्यों के चुनाव कराने की योजना पर कांग्रेस ने यही संदेह व्यक्त किया था कि इससे केंद्र और राज्यों के बीच का संघीय संबंध बिखर जाएगा, और राज्य केंद्र के अधीन होने लगेंगे। यह स्थिति आगे चल कर केंद्रीय सत्ता के सर्व शक्तिशाली होते जाने में तब्दील हो जाएगी। वहीं यह बहुदलीय ढांचे को भी कमज़ोर करके देश में दो दलिय व्यवस्था के लिए रास्ता खोल देगा जो भारतीय लोकतंत्र के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने ख़ुद अपने बयान से कांग्रेस के इस संदेह को सच साबित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह और दुखद है कि भाजपा एक पूर्व दलित राष्ट्रपति से लोकतंत्र को खत्म करवाने का काम करा रही है।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपालों को विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से रोक रही है। जो एक तरह से केंद्र द्वारा राज्यों को नियंत्रित और परेशान करने की कोशिश है। यह
स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि इन राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

1 hour ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

2 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

2 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

6 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

19 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

23 hours ago