नवागत आईएएस संदीप कुमार ने जिलाधिकारी का पद भार ग्रहण किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा उपस्थित रहें।
नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार यू0पी0 कैडर के 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने मीडिया बन्धुओं से मुखातिब होते हुए बताया कि वे गाजीपुर जिले के मूल निवासी है, जवाहर नवोदय विद्यालय, मऊ से प्रारम्भिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में बीटेक की उपाधि हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले वे मैनपुरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, जनपद बदायूं एवं सीतापुर में मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद भदोही में विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में कार्य कर चुके है। मीडिया द्वारा जनपद में जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वयन करना, सरकार की जन-कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं/कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करना तथा जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस, एवं थाना दिवसों आदि के दौरान आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था का बेहतर क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओपी चतुर्वेदी, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago