रेलवे वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किये रमेश पाण्डेय

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) रमेश पाण्डेय ने वाराणसी मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है । इसके पूर्व आप रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में सहायक सतर्कता अधिकारी के पद पर वर्ष 2022 से कार्यरत थे।
चंदौली में 1970 में जन्मे रमेश पाण्डेय ने बी एस सी एवं एम एस सी गणित से मास्टर ऑफ़ बिजनेस मैनेजमेंट मार्केटिंग तथा सिक्किम युनिवर्सिटी से ट्रांसपोर्ट मेनेजमेंट की उपाधि प्राप्त की है । इसके अतिरिक्त रमेश पाण्डेय बी एड एवं एम ए अर्थशास्त्र की उपाधि लेने वाले आईआरटीएस अधिकारी है। आपकी प्रथम नियुक्ति फरवरी-2002 में सहायक परिवहन प्रबन्धक/संरक्षा/पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर के पद पर हुई थी। आपको केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लखनऊ में इंस्पेक्टर ऑफ़ पुलिस जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए विजलेंस सम्बंधित मामलों को पकड़ने और भ्रष्टाचार रोकने का सात वर्षो का अनुभव है । आपने सहायक परिवहन प्रबन्धक/संरक्षा/पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर के उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन छः वर्षो तक करने का अनुभव है ।
रमेश पाण्डेय ने रेलवे ज्वाइन करने के पूर्व वाराणसी के सेंट जान्स स्कूल की मडौली शाखा में गणित के लेक्चरर के रूप में फरवरी-2002 तक हजारों बच्चों का ज्ञानवर्धन भी किया है ।
ट्रांसपोट मेनेजमेंट में डिप्लोमा लेने के कारण आपको मॉल एवं यात्री यातायात के प्रबंधन के क्षेत्र में तकनीकी अनुभव प्राप्त है ।
आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

8 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

9 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

14 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

15 hours ago