रामकृष्ण मिशन का 125वां स्थापना दिवस सनातन धर्मीय अन्तर सम्प्रदाय सम्मेलन वाराणसी में हुआ आयोजित

भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

रामकृष्ण मिशन के 125वें स्थापना दिवस पर वाराणसी में आयोजित हुआ सनातन धर्मीय अन्तर सम्प्रदाय सम्मेलन
जिसमें में सहभागिता कर रहे भाटपार रानी के सामाजिक कार्यकर्ता जन चिंतक रवि भूषण द्विवेदी नें कहा कि,हिन्दू बहुल देश में स्वतंत्र होने औरलोकतांत्रिक व्यवस्था प्रचलित होने के 75 वर्षों बाद हिन्दू अध्ययन का कोर्स सभी विश्व विद्यालयों में न होना एक राष्ट्रीय पिछड़ेपन एवं देश के बहुसंख्यक हिन्दू जन मानस के प्रति सरकारी उपेक्षा का द्योतक नहीं तो और क्या है?
हिन्दू, हिन्दू को अपने धार्मिक विचार नहीं समझा सकता, नाना प्रकार के सम्प्रदाय प्रारम्भ होते जा रहे हैं और ईश्वर से अधिक उपासना संस्थापकों की हो रही है बड़ी बड़ी मूर्तियाँ बना कर,
अब सनातन हिन्दू धर्म में घनघोर रिसर्च की आवश्यकता है | जबतक ऐसा नहीं होता अंधेरा छंटने वाला नहीं है और हाँ यह रिसर्च ईमानदारी के साथ होना चाहिए ऐसा देखा जाता है प्रोफेसर साहब लोग ही भिन्न भिन्न सम्प्रदायों की पैरोकारी कर रहे होते हैं ऐसे में निष्पक्ष शोध सम्भव नहीं होगा, शिक्षकों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए राजनीति से यथोचित दूरी रखनी चाहिए, तभी उनकी प्रतिष्ठा कायम रहेगी |इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार सनातन धर्मीय अन्तर सम्प्रदाय के प्रतिनिधि और स्कॉलर सम्मिलित हुए और सनातन हिन्दू धर्म के मध्य कैसे समन्वय हो और विश्व का कल्याण हो इन विषयों पर विषद चर्चाएं हुईं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

19 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

22 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

23 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago