नये भु-माफियाओं को चिन्हित करने का मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
नये भू-माफिया चिन्हित करने के लिए मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। सभागार में आयोजित राजस्व प्रशासन से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि, शतप्रतिशत विविध देय राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करें। उन्होने नियमित रूप से आर.सी. का मिलान करने के लिए भी निर्देशित किया है।
उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि ओ.टी.एस. के दौरान आर.सी. के सापेक्ष काफी मामलों में विभाग द्वारा सीधें धन जमा करा लिया गया है। ऐसे निस्तारित मामलों में आर.सी. वापस करते हुए तहसीलों को सूचित करें। उन्होने विद्युत चोरी रोकने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि अधिक लाईनलास वाले फीडर चिन्हित किए जाय तथा अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय।
समीक्षा में उन्होने पाया कि राजस्व एवं चकबन्दी के जनपद बस्ती में 91.81, संतकबीर नगर में 83.64 एवं सिद्धार्थनगर में 77.27 प्रतिशत वादों का निस्तारण दिसम्बर माह में किया गया हैै। मण्डल में 146 गॉव में चकबन्दी संचालित है, जिसमें से बस्ती में 9, संतकबीर नगर में 5 एवं सिद्धार्थनगर में 3 गॉव का धारा-52 किया गया है। मण्डलायुक्त ने कब्जा परिवर्तन/सीमांकन का कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।
उन्होने बैठक में कृषि भूमि, आवास स्थल, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला, भू-आवंटन की समीक्षा किया तथा शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। आपदा प्रभावित बस्ती में 22, संतकबीर नगर में 7 एवं सिद्धार्थनगर में 20 लोगों को शतप्रतिशत राहत प्रदान किया गया।
मण्डलायुक्त ने विविध देयों के अन्तर्गत राज्य कर स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, मण्डी परिषद, वन, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा किया। उन्होने अगले दो माह में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। बैठक का संचालन अपर आयुक्त राजीव पाण्डेय ने किया। इसमें जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी, संतकबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल, एडीएम कमलेश चन्द्र, जय प्रकाश, उमाशंकर, आरटीओ रविकान्त शुक्ला, डीडीसी विरेन्द्र सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

21 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

2 days ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago