Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभार्गो ऋषि की तपोभूमि भागलपुर में राम कथा

भार्गो ऋषि की तपोभूमि भागलपुर में राम कथा

कथा के प्रथम दिन ही भक्तों की भारी भीड़

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) श्रीराम कथा का भव्य आयोजन भागलपुर, भार्गो ऋषि के तपोभूमि पर स्थित जायसवाल धर्मशाला में किया गया। इस कथा की सरस कथावाचिका मानसमणि नीलम गायत्री (शास्त्री) हैं।
आपको बता दे कि भागलपुर में मानस प्रवचन लगभग 30, 35 वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है, इसके मुख्य आयोजक शिवपूजन जायसवाल, अनिल जायसवाल, हरिओम जायसवाल, व समस्त ग्रामवासी होते हैं। कोरोना काल में पिछले 2 वर्षो से बंद रहा। इस पावन पवित्र राम कथा की कथा वाचिका नीलम गायत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रकूट धाम (उत्तर प्रदेश) के द्वारा श्रीराम कथा में भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का सुन्दर प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा की बड़े भाग्य वाले ही कथा श्रवण कर पाते हैं। कथा श्रवण से मनुष्य के कई जन्मों के कर्म सार्थक हो जाते हैं। इस सरयू नदी के पावन तट पर कथा सुनना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है। बहुत जन्मों के पुण्य के बाद सरयू नदी की पावन धरा पर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस अमृतमय कथा को सुनने के लिए आसपास के गांव से श्रोताओं की भीड़ लगी रहती हैं। सरयू के पावन भूमि पर श्रोता रूप में अनिल जायसवाल, हरिओम जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, शंभू जयसवाल, ओम प्रकाश पाण्डेय, नित्यानंद मिश्रा, कपूर वर्मा, अजय जायसवाल, गुलाब जायसवाल, विनोद तिवारी, सुशील चौरसिया, संजय चौहान, तमाम माता बहनों ने श्रीराम कथा का रसपान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments