Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराम गंगा नदी में दो लड़कों को डूबने से गोताखोरों ने बचाया...

राम गंगा नदी में दो लड़कों को डूबने से गोताखोरों ने बचाया जबकि तीसरे की डूबने से मौत

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गंगा दशहरा पर बेला
डांडी राम गंगा नदी पर स्नान करने गए मरेना गांव के तीन युवक डूब गए। दो युवकों को किसी तरह ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरे युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार मरेना निवासी नन्हेंलाल शर्मा का बेटा विमल उम्र करीब 19 वर्ष दो भाइयों में छोटा था। वह गांव के अन्य युवकों के साथ बेला डांडी स्थित रामगंगा नदी में स्नान करने गया, स्नान के दौरान विमल सहित गांव के दो अन्य युवक पानी में डूबने लगे।दो युवकों कों किसी तरह निकाल लिया गया।लेकिन विमल की पानी में डूब कर मौत हो गई। काफी देर बाद गोताखोरों को उसका शव मिला।जानकारी पाकर परिजनों का हाल-बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची दातागंज पुलिस ने जानकारी जुटा कर शव कों बदायूं पीएम के लिए भेजा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments