Wednesday, December 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिलाध्यक्ष बनाये जाने पररामअवध यादव का हुआ भव्य स्वागत

जिलाध्यक्ष बनाये जाने पररामअवध यादव का हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को जनपद कुशीनगर के बॉर्डर पर सपा के पूर्व एमएलसी एवं लोकप्रिय नेता का जोरदार स्वागत किया गया।
बताते चलें कि गुरुवार को कुशीनगर बार्डर के पास भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता व पूर्व एमएलसी के जोरदार स्वागत के लिए उपस्थित हुए। कुछ ही देर बाद कुशीनगर जनपद के बनाये गए जिलाध्यक्ष
राम अवध यादव का आगमन हुआ, इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता का माला पहना कर बुध भगवान की धरती पर जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत से गदगद हो रामअवध यादव ने सभी सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष रामअवध यादव के साथ अवधेश चौधरी व कार्यकर्ताओं ने फूल माला अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में देवरिया एवं कुशीनगर के नेता तथा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। राम अवध यादव द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा गया कि सभी लोग तन मन धन से जुट कर 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले, साथ ही अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अदालत, दीनानाथ यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामानंद यादव, भीम यादव,जिला पंचायत सदस्य छोटू यादव,अखिलेश सिंह, गुड्डू दुबे,प्रद्युम्न सिंह, कैलाश कनौजिया सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments