बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को प्रभात तारा पब्लिक स्कूल, रविन्द्रनगर घूस में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 101 छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा ज्योति, शिक्षक गोविन्द कुशवाहा, अजय कुमार, शिक्षिका श्रद्धा और दीप्ति तिवारी मौजूद रहीं। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), वुमेन हेल्पलाइन (1090), 112, 108, 102 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना का फार्म भरने की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह एवं वंदना कुशवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

8 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

9 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

10 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

10 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

10 hours ago