कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह का आयोजन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने देखा। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत, रंगोली, भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता सहित विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को राखी बांधकर आशीर्वचन लिए। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीपीआरओ, डीएसओ, बीएसए सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…