Friday, November 21, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया रक्षाबंधन

जिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया रक्षाबंधन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बहन भाई के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन परंपरागत तरीके से सोमवार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की तथा भाइयों ने उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार दिए।
त्योहार को लेकर सुबह से ही बहन-भाइयों में उत्साह दिखाई दिया। बहनें, भाइयों के घर राखी बांधने पहुंची तो तमाम भाई, बहनों के यहां राखी बंधवाने पहुंचे। दूरदराज से आने वाले भाई-बहन रविवार को ही पहुंच गए थे। घरों में पहले से ही तैयारियां हुई थीं। बहनों ने भाई के स्वागत में पकवान बनाए थे और बाजार से मनपसंद मिठाईयां लाई।
दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में बहनों ने रोली से भाइयों के माथे पर तिलक किया। उनकी आरती उतारी और कलई पर रक्षासूत्र बांधकर लंबी आयु की कामना की तो भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। साथ ही दीर्घायु की कामना की।
शहर से लेकर गांव तक रक्षा बंधन की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। चौक चौराहों पर सुबह से मिष्ठान विक्रेताओं के यहां खरीदारों की भीड़ लगी रही।
दूसरी ओर सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बना रहा। मार्ग पर सबसे अधिक निजी वाहन दिखाई दिए। तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहनों को दी गई सुविधा का भी लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments