रक्षाबंधन पर रामलला को समर्पित होंगी जोधपुर की बनी राखियां

जोधपुर के दंपत्ति भेंट करेंगे 16 इंच की राखियां

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही है। बाजार मे कई तरह की राखियों की दुकानें सज चुकी हैं। वहीं इस दिन तीन शुभ योग होने के चलते बाजारों में अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। इस रक्षाबंधन पर बाजार में राखियों की बात करें तो भगवान श्री राम, सीता-राम, हनुमान की राखी सहित मोदी-योगी की राखी व सोने चांदी की राखियां बाजार में उपलब्ध है।
अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को श्री राम लला भव्य मंदिर में विराजित हुए थे। इसलिए ये रक्षाबंधन और खास हो गया है। जोधपुर के दंपति दिलीप मंजू शर्मा की ओर से सोमवार को अयोध्या राममंदिर में भगवान श्रीराम को 16 इंच की राखी अर्पित की जाएगी। इस विशेष राखी पर जय श्री राम भी लिखवाया गया है।
एक व्यापारी ने बताया कि सभी बहनें अपने भाई के लिए रक्षा सूत्र खरीदने से पहले भगवान की राखी की डिमांड करती है। भगवान श्री राम, पंचमुखी बालाजी, भगवान श्रीकृष्ण जी सहित अन्य देवी देवताओं की राखियां भी तैयार की गई है। वहीं शहर में महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालु भी भगवान के लिए राखियां बनवाने का ऑर्डर दे रहे हैं।
रक्षाबंधन की खरीददारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल दिखाई दे रही है। बाजारों में राखियों से सजी दुकानें दिखाई दे रही है। बाजार में 2 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ बहनें अपने भाईयों के लिए सोने और चांदी की राखियां भी खरीद रही है। वहीं बाजारों में भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहारों की खरीददारी करते दिखाई दे रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

15 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

15 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

15 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

15 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago