राखी यादव बनी सहायक अभियोजन अधिकारी

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर विकास खंड के नरसिंहडाड़ गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव की पुत्री राखी यादव का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा, आयोजित परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा जिले के जीवन मार्ग सोफिया स्कूल में दसवीं तक हुई। इंटर सेंट्रल अकादमी और स्नातक, परास्नातक, ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई।
दिल्ली में रह कर प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। चयन की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों व उनके परिजनों को हुई, तो खुशी की लहर दौड़ गई।
छोटी बहन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पद पर है। इनका छोटा भाई गुरूग्राम के एक मल्टीनैशनल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
दादा गांव के पहले पुलिस अधिकारी थे जो सीआईडी इंस्पेक्टर से सेवानिवृत्त हुए।
पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इनकी सफलता पर इनके चाचा अवधेश यादव, जयचंद यादव,प्रेमशंकर यादव, हरेराम चौधरी,रामसकल यादव, भाई संजय यादव, राजीव यादव, शैलेन्द्र यादव, सुजीत पांडेय, दीप नारायण यादव, धर्मेंद्र यादव,सुधीर यादव, परमात्मा यादव, आकाश यादव, कृष्णमोहन यादव आदि ने बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

9 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

9 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

10 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

10 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

13 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

13 hours ago