अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले एयर पिस्टल स्पर्धा की तैयारी में जुटे हर्षित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
हर्षित सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष राष्ट्रीय स्तर के पैराशूटर है। यह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2022 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं, तथा वर्ष 2021 से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए ट्रायल दे रहे हैं। इनके द्वारा अब तक 18 पदक जीते गए हैं जिसमें एक राष्ट्रीय स्तर के अलावा नव राज्य स्तरीय पदक हैं। राज्य स्तरीय पदको मर 6 स्वर्ण पदक तथा तीन रजत पदक प्राप्त किए हैं, साथ ही जिला स्तरीय 8 स्वर्ण पदक भी प्राप्त किए हैं। हर्षित सिंह जौनपुर जनपद के मूल निवासी हैं तथा जन्म से दोनों पैरों से विकलांग हैं तथा चलने में असमर्थ हैं इनके द्वारा शूटिंग की शुरुआत वर्ष 2018 के दिसंबर माह से जनपद बागपत से शुरू की गई है, वर्तमान में यह गोरखपुर में निवास कर रहे थे तथा उनके पिता प्रदीप कुमार सिंह वर्तमान में उप जिलाधिकारी बांसगांव /ओएसडी गोरखपुर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्य कर रहे हैं। विकलांग रहते हुए भी इनके द्वारा अपने जीवन से संघर्ष करते हुए शूटिंग क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक में खेलने का सपना है तथा देश का नाम रोशन करने का सपना है साथ ही हर्षित सिंह वर्तमान में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

53 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago