गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से”ए”श्रेणीं लोकगायक राकेश उपाध्याय को संस्कार भारती गोरखपुर महानगर इकाई में, मंचीय कला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।
पारम्परिक लोकगायन में अपनीं वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुके राकेश उपाध्याय कोरोना काल में जब चारों तरफ लोग भयावह स्थिति का सामना कर रहे थे, ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संगीत एवं चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े कला एवं चिकित्सकों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ मनोरंजन एवं डॉक्टरी सलाह उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे थे।
राकेश उपाध्याय संस्कार गीतों पर विशेष कार्यशाला करते हुए आज की युवा पीढ़ी में लोकगीतों के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रहे हैं।
भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद के इम्पैनल कलाकार राकेश अभी तक दक्षिण अफ्रीका (डरबन), मस्कट(ओमान), नीदरलैंड, बैंकॉक और सिंगापुर में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से भारत का सम्मान बढ़ा चुके हैं।राकेश ने इस नई जिम्मेदारी के लिए महानगर अध्यक्ष मयंकेश्वर नाथ पांडेय,महामंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव,प्रांतीय संरक्षक वीरेंद्र गुप्त,अध्यक्ष डॉक्टर भारत भूषण,मंत्री सुशील श्रीवास्तव और संस्कार भारती के सभी श्रेष्ठजनों के प्रति आभार प्रकट किया है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…
देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)Iराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण…