राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)Iराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट विलेज, भूकम्प अलार्म, ग्रीन हाउस, जलचक्र, हाइड्रोलिक ब्रिज, रॉकेट लॉन्चर तथा ज्वालामुखी सहित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन के लिए विज्ञान अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल सराहनीय हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है और उनकी रचनात्मक क्षमता निखरती है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र शैक्षिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में जनपद स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं। प्रधानाध्यापक जयकिशुन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी भविष्य में उनके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर चंदन गुप्ता, उग्रसेन सिंह, सुधीर मिश्र, अमीर चंद चौहान, राजीव मिश्र, सत्येन्द्र सिंह, बृजेश द्विवेदी, सुधाकर मिश्र, प्रमोद पांडेय, सुनीता यादव, रुद्र नारायण, दिलीप गोंड, जितेंद्र यादव, धीरेन्द्र द्विवेदी, रविप्रकाश, रणविजय सिंह, रंजना, रवि प्रताप, अमित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा में विवेकानंद मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी, बने आईटी सेल भलुअनी मंडल के संयोजक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 minutes ago

पराली जलाने पर लगेगी रोक, गांव-गांव किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…

3 hours ago

पत्रकार आरपी मिश्रा के पिता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…

3 hours ago