Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअटल जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का राकेश सिंह बघेल ने किया...

अटल जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का राकेश सिंह बघेल ने किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के नव गठित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के मुख्यातिथ्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl
समाजसेवी राजेश त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री बघेल ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कियाl अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने संस्था और रक्तदानियों के इस कार्य को सराहा।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विनोद पाण्डेय, अजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह बबलू, डॉ सर्वेश्वर पाण्डेय, बालरूप कनौजिया, सचिन राय सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments