Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंचार क्रांति के पुरोधा थे राजीव गांधी - डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय

संचार क्रांति के पुरोधा थे राजीव गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राजीव गांधी का पूरा जीवन देश के गरीब,मजबूर व लाचार लोगों की सेवा के लिए समर्पित था।आधुनिक तकनीक को भारत में लाकर देश को मजबूत करने का काम किया। वह वास्तव में संचार क्रांति के पुरोधा थे। उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा।उन्होंने कहा कि संचार क्रांति के बल पर ही हम पूरे विश्व को टक्कर दे रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज एक्ट लागू कर समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक समान अधिकार प्रदान कर सम्मान से जीवन जीने का अधिकार दिया। विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम को लालसाहब यादव,बदरे आलम,अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, रामविलास तिवारी,चुन्नु श्रीवास्तव, रोहित यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, इस्लाम खान,याहिया अंजुम, सुच्चन खान,सैयद फिरोज अहमद आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments