Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की नींव - रामजी गिरि

राजीव गांधी ने रखी आधुनिक भारत की नींव – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती जिला कार्यालय सहित सभी ब्लॉक व बूथों पर केक काटकर व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया। जिला कार्यालय पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव रखने वाले राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।उनका सम्पूर्ण जीवन देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित था। युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्होंने मतदान करने की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया।उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित के कार्य कर जनता के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी।देश मे अमन चैन के लिए कई कार्य किया।युवा सोच वाले राजीव गांधी 21 वीं सदी के भारत के निर्माता थे। कार्यक्रम को आनंद श्रीवास्तव ,सोनू,समीर पाण्डेय, नीलेश मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी, राजन,जवाहर बरनवाल, महेन्द्र अम्बेडकर, जुलेखा खातून, सुबाष राय सैथवार, वीरेन्द्र त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments